फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two year old child injured after monkeys tore down boundary wall in bareilly

Bareilly News: उत्पाती बंदरों ने गिराई छज्जे की बाउंड्रीवॉल, दो साल के मासूम पर गिरीं ईंटें, गंभीर घायल

Mon, 09 Jan 2023 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 06:01 PM IST
सार

बरेली में बंदरों का उत्पात लोगों पर भारी पड़ रहा है। बारादरी क्षेत्र में उत्पाती बंदरों ने एक मकान के छज्जे की बाउंड्रीवॉल गिरा दी, जिसकी चपेट में आकर दो साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।  

विज्ञापन
two year old child injured after monkeys tore down boundary wall in bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल बच्ची, दीवार पर बैठे बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संसार एन्कलेव में बंदर लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं। वे अक्सर हमला कर लोगों को जख्मी कर देते हैं। शनिवार को यहां उत्पाती बंदरों ने छज्जे की दीवार गिरा दी। इसकी चपेट में आकर दो साल का बच्चा गंभीर घायल हो गया। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


संसार एन्कलेव कॉलोनी में रहने वाले शहबाज उर्फ गोल्डी सेल्समैन का काम करते हैं। शनिवार दोपहर उनका दो वर्ष का बेटा अजलान घर में ही खेल रहा था। इसी दौरान छत पर बंदरों का झुंड आ गया। कुछ बंदरों ने छज्जे की दीवार हिलाना शुरू कर दी। इसी दौरान दीवार की कुछ ईंटें नीचे आकर गिरीं। 

विज्ञापन

मासूम के सिर में आई गंभीर चोट 

ईंटों की चपेट में आकर दो वर्ष का अजलान गंभीर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अजलान को होश तो आया है पर उसकी हालत अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। बंदरों की दहशत के कारण उसे तेज बुखार भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Bareilly News: कमरे में ब्लोअर चलाकर सो रहे युवक की मौत, चिता से शव को उठा ले गई पुलिस, कराया पोस्टमार्टम

शहवाज ने बताया कि कुछ समय पहले तक उनकी कॉलोनी में बंदर नहीं थे। अब अचानक से बंदरों के झुंड कॉलोनी में दिखते हैं। उत्पाती बंदर अक्सर लोगों को घायल कर देते हैं। निजी अस्पताल में भर्ती अजलान की हालत में अब कुछ सुधार है। कॉलोनी के लोगों ने बंदरों से निजात दिलाने की मांग नगर निगम से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed