फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two women got injured after getting entangled in manjha in Bareilly

Bareilly News: मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो महिलाएं घायल, 15 दिन में हुई तीसरी घटना

Mon, 03 Mar 2025 10:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

बरेली में मांझे की वजह से फिर हादसा हुआ है। रविवार को स्कूटी सवार महिलाएं मांझे की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों घायल हो गईं। 

विज्ञापन
two women got injured after getting entangled in manjha in Bareilly
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मांझे की वजह से हादसे थम नहीं रहे। रविवार को सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास मांझे की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना किला क्षेत्र के सिटी सब्जी मंडी निवासी दीपिका (25) रविवार सुबह अपनी सहेली सिमरन के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इनकी स्कूटी हनुमान मंदिर के पास पहुंची तभी दीपिका के गले पर मांझे की रगड़ लग गई। इससे दीपिका और स्कूटी सवार सिमरन दोनों घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मदद कर उन्हें अस्पताल में पहुंचाया। 

विज्ञापन


15 दिन में तीसरी घटना 
शहर में 15 दिन के अंदर मांझे की वजह से तीसरा हादसा हुआ है। 25 फरवरी को नॉर्थ सिटी निवासी फार्मा व्यवसाय करने वाले पवन सक्सेना की बेटी साक्षी सक्सेना खतरनाक मांझे की चपेट में आ गई थी। बीकॉम की छात्रा साक्षी शाम के वक्त स्कूटी से स्टेडियम रोड से जा रही थी, तभी उनकी गर्दन में मांझा फंस गया। इससे उनका गला कट गया। डॉक्टर ने साक्षी की गर्दन में आठ टांके लगाए थे। इससे पूर्व 17 फरवरी को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी चीनी मांझे की चपेट में आने घायल हो गया था। उसकी भी गर्दन में घाव हो गया था।  

विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं हादसे 
  • 26 सितंबर 2024 को कोहाड़ापीर पुल पर पिता महेंद्र गुप्ता के साथ बाइक पर बैठकर जा रहा तीन साल का बेटा अथर्व उर्फ चीकू चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। मांझा बच्चे के चेहरे पर लिपट गया जिससे उसकी नाक और आंख पर गहरे घाव हो गए। उसे पिता ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
  • 24 अगस्त 2024 को द्वारकापुरम कॉलोनी, बदायूं रोड निवासी शिक्षक नेता विनोद कुमार चीनी मांझे की चपेट में आ गए थे। मांझे से उनकी गर्दन के साथ ही उनकी अंगुली में भी जख्म हो गया था। 
  • नौ मई 2024 को कोतवाली में तैनात दरोगा महेश चौधरी मांझे की चपेट में आ गए। वह महादेव पुल से गुजर रहे थे कि मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया। साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
  • जुलाई 2023 में राजीव नगर कॉलोनी निवासी सचिन की ढाई माह की बेटी शिवांशी मांझे से घायल हो गई। सचिन की पत्नी नीतू जब घर की छत पर बेटी को गोद में लेकर टहल रही थीं, तब ये घटना हुई।
  • वर्ष 2021 में फतेहगंज पश्चिमी के कपड़ा व्यापार मंडल के महामंत्री ताहिर रजा नूरी बरेली आते वक्त मिनी बाईपास पर गले में चाइनीज मांझा फंसने से लहूलुहान हो गए थे। इसी दिन मढ़ीनाथ निवासी व्यापारी शिवा गुप्ता मुखर्जी अस्पताल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आए और उनकी नाक पर गहरे घाव हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed