{"_id":"67e14c1806cf2a98a70653fb","slug":"two-women-committed-suicide-bodies-were-found-hanging-from-the-noose-in-bareilly-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो महिलाओं ने की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले शव; अलग-अलग इलाके की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो महिलाओं ने की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले शव; अलग-अलग इलाके की घटना
Mon, 24 Mar 2025 05:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 24 Mar 2025 05:45 PM IST
सार
बरेली के प्रेमनगर और सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने जान दे दी। दोनों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
इंदिरा जौहरी और अंजलि के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पहले मामला प्रेमनगर थाने के चाहबाई का है। यहां इंदिरा जौहरी (60 वर्ष) नाम की महिला का शव उनके घर में स्टोर रूम में मिला। बेटे ईशान ने पुलिस को सूचना दी। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। उसकी सत्यता की जांच की जा रही है। मामला जहर खाकर आत्महत्या का बताया जा रहा है। इंदिरा जौहरी डाकघर में बीमा एजेंट थीं।
विज्ञापन
दूसरा मामला सुभाषनगर में तपेश्वर नाथ मंदिर के पास का है। वहां अंजलि (24) का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। महिला के पति नरेंद्र पाल रेलवे में लोको पायलट हैं। मायका पीलीभीत के सुनगढ़ी में है। मायके वालों ने बताया कि दो साल पहले शादी की थी, उन्होंने ससुराल वालों पर परेशान करने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजने के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन