{"_id":"58125f6c4f1c1bcf75bc51db","slug":"two-will-run-from-today-hundred-additional-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चलेंगी दो सौ अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चलेंगी दो सौ अतिरिक्त बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 28 Oct 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two will run from today Hundred additional buses
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के मौके पर बसों में बढ़ने वाली भीड़ के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन ने व्यापक तैयारी कर ली है। इसमें लगभग दो सौ अतिरिक्त बसों के अलावा कुछ बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। रोडवेज प्रशासन की मंशा केवल सवारियों को सुविधा के साथ गंतव्य तक पहुंचाने की है।
रोडवेज प्रशासन यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर रहा है, जो चार नवंबर तक जारी रहेगी। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली रूट पर ध्यान दिया गया है। यहां से तीन सौ डिपार्चर होंगे। दूसरा आगरा का रूट है। इन रूट पर चलने वाली बसों को रूट के मुताबिक बीसलपुर, पलिया, पीलीभीत, बदायूं बंडा हल्द्वानी और टनकपुर तक बढ़ाया जाएगा।
एआरएम (कार्मिक) नीरज अग्रवाल ने बताया कि सवारियों की सुविधा के लिए लोकल स्तर पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसमें टनकपुर, शाहजहांपुर, फरुखाबाद, पलिया, बंडा, बीसलपुर, बदायूं, हल्द्वानी, पीलीभीत, पूरनपुर के रूट शामिल हैं।
विज्ञापन
2400 किलोमीटर चलने पर मिलेंगे 2800 रुपये
रोडवेज ने दीपावली पर कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। इसमें समस्त नियमित चालक-परिचालकों के आठ दिनों तक उपस्थित रहकर 2400 किलोमीटर चलने पर 2800 रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे, जबकि संविदा चालक-परिचालकों के लिए इसी अवधि में 2400 किलोमीटर से अधिक किलोमीटर अर्जित करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से देय होगा।
एआरएम ने बताया कि इसी अवधि में क्षेत्रीय और डिपो कार्यशाला के तकनीकि कर्मियों को भी आठ दिनों की उपस्थिति पर 850 रुपये और सात दिन की उपस्थिति पर 700 रुपये दिया जाएगा। इस अवधि में अनुमति के बिना कोई भी अवकाश अथवा विश्राम देय नहीं होगा।