{"_id":"69028257b6cd699a810b64aa","slug":"two-village-development-officers-suspended-report-on-one-bareilly-news-c-4-vns1074-755835-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भ्रष्टाचार के आरोप में दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, एक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भ्रष्टाचार के आरोप में दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, एक के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 30 Oct 2025 02:04 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 02:04 PM IST
सार
बरेली के आंवला क्षेत्र में भ्रष्टाचार के आरोप में दो ग्राम विकास अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। सीडीओ ने दोनों को निलंबित किया है। वहीं एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के आंवला में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र से रिश्वत लेने के मामले में जांच के बाद बीडीओ अमन कुमार ने बुधवार को ग्राम विकास अधिकारी सूरज पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव ने उसे निलंबित भी कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 25 अक्तूबर को आरोपी का पल्था गांव निवासी गुड़िया नामक महिला से दो हजार रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सतेंद्र सिंह की जांच में इसकी पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम विकास अधिकारी सूरजपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, ग्राम पंचायत हरेली अलीनगर के ग्राम विकास अधिकारी नरेश पाल को भी निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ भी विभागीय जांच शुरू कराई गई है। जिला विकास अधिकारी के अनुसार नरेश पाल ने गोशला में मिट्टी भराई के काम के लिए दो लाख 793 रुपये का भुगतान कराया था। मौके पर एक लाख 13 हजार 215 रुपये का काम ही मिला। शेष रकम गबन कर ली गई।
विज्ञापन