फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two teenagers died due to earthen mound collapse in Bareilly

Bareilly News: मिट्टी की ढांग गिरने से दो किशोरों की मौत, बिथरी चैनपुर में हुआ दर्दनाक हादसा

Thu, 24 Oct 2024 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 02:18 PM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के बाहर खेल रहे दो किशोरों पर मिट्टी की ढांग गिर गई, जिसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Two teenagers died due to earthen mound collapse in Bareilly
ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर निकाले शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव तैय्यतपुर में मिट्टी की ढांग में दबकर दो किशोरों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी बुलाकर मिट्टी हटाई गई। तब किशोरों को निकाला जा सका, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है। 

विज्ञापन


मंदिर के पास खेल रहे थे दोनों 
तैय्यतपुर निवासी 13 वर्षीय रवि पुत्र नेत्रपाल और 16 वर्षीय मोहित बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ मंदिर के पास खेल रहे थे। ये सभी खेलते हुए चकरोड किनारे मिट्टी की ढांग के नीचे चले गए। दीपावली पर लिपाई के लिए मिट्टी निकालने की वजह से खोखली हुई ढांग अचानक भरभराकर गिर गई। इससे रवि और मोहित उसके नीचे दब गए। साथी बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। जेसीबी मंगाई गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हादसे में दो महिलाओं की मौत: स्कूटी से घर जा रही थीं दोनों... रोडवेज बस ने कुचला; मंजर देख सहम गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जेसीबी से हटाई गई मिट्टी 
सूचना मिलते ही किशोरों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से मिट्टी हटवाकर दोनों को बाहर निकाल गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। फिर भी दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रवि कक्षा नौ का छात्र था और तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था। 

मंदिर में रहता था मोहित 
मोहित मूल रूप से शाहजहांपुर जिले का निवासी था। उसके पिता की काफी पहले मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि सौतेली मां उसे परेशान करती थी। तब तैय्यतपुर निवासी नत्थूलाल गंगवार उसे बुला लाए थे और उसका पालन पोषण करते थे। मोहित गांव में नत्थूलाल के मंदिर पर सेवादार के रूप में रहता था।

संंबंधित वीडियो ...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed