फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two smugglers arrested with half a kilo of opium

Bareilly News: आधा किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 30 Aug 2025 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:15 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with half a kilo of opium
आंवला। पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आधा किलो अफीम के साथ बाइक पर सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया और बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड स्थित एक केला गोदाम के पास रास्ते पर घेराबंदी कर बाइक के साथ मौजूद दो लोग पकड़ लिए गए। तलाशी में उन दोनों के पास से आधा किलो अवैध अफीम बरामद हुई। आरोपी थाना सिरौली क्षेत्र के गांव भीमपुर कठौती निवासी खेमपाल व थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी राजेश को पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनो पर पहले से भी एक मामला दर्ज है। पकडे गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होनें यह अफीम अफीम थाना सिरौली क्षेत्र के भीमपुर कठौती निवासी जमुना प्रसाद से खरीदी थी। वे इसे बेचने जा रहे थे। पुलिस अब जमुना प्रसाद की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed