फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two sisters who left home for madrasa went missing when they were found in Mathura

Bareilly News: बरेली से लापता हुईं दो बहनें मथुरा में मिलीं, पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात

Wed, 12 Mar 2025 01:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 01:38 PM IST
सार

बरेली के जोगी नवादा से लापता हुईं दोनों बहनों मथुरा में मिल गईं। पुलिस की टीम उन्हें लेकर वापस आई गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके परिजन उम्रदराज से उनकी शादी कराना चाहते हैं, इसलिए वह घर से चली गई थीं। 

विज्ञापन
Two sisters who left home for madrasa went missing when they were found in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा इलाके की निवासी दो सगी बहनें मंगलवार सुबह घर से मदरसा जाने को निकलीं। इसके बाद वह घर वापस नहीं आईं। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। उनके पिता ने बेटियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बारादरी थाना पुलिस सीसीटीवी व सर्विलांस के सहारे दोनों बहनों की तलाश में मथुरा पहुंची तो वहां दोनों मिल गईं। दोनों बहनें बस से आगरा जा रही थीं। 

विज्ञापन


वहां के थाना हाईवे की पुलिस की मदद से उन्हें बरेली लाया गया। दोनों से पुलिस ने बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों बहनें बालिग हैं। एक मदरसे में कामिल की छात्रा है तो दूसरी ने इंटर कर लिया है। दोनों ही अभी और पढ़ना चाहती हैं, लेकिन उनके घरवाले ज्यादा उम्र के लोगों से उनकी शादी कराना चाहते हैं। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि कोर्ट में बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed