फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people fight over money

Bareilly News: थाने से चंद कदम दूरी पर पैसों के लिए दो लोगों में मारपीट

Tue, 07 May 2024 06:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Two people fight over money
देवरनियां। रविवार की रात बरेली-नैनीताल हाईवे पर कस्बा देवरनियां में थाने से चंद कदम की दूरी पर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी का शांतिभंग में चालान कर मामले को रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा देवरनियां निवासी देवीदास ने बताया कि रेलवे फाटक के पास अनीस की दुकान से कुछ सामान लेने के बाद वह वहीं पर खड़ा था। इसी दौरान अनीस से पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इसके बाद तसलीम की दुकान से कुछ लोग हाथों में हाॅकी, डंडा, तमंचा, चाकू लेकर आ गए। इसमे देवीदास घायल हो गए। घटना स्थल से चंद कदम दूरी पर स्थित थाने की पुलिस को इसका पता नहीं चला। इस बीच लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में देवीदास ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अनीस का शांतिभंग में चालान किया। दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि एक व्यक्ति का शांतिभंग में चालान किया गया है। अन्य लोगों को पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed