फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two people died in road accidents in Bareilly

Bareilly: हादसों में दो लोगों की मौत, एक को ट्रक ने कुचला, दूसरे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 12 Feb 2024 12:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 12:29 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन
Two people died in road accidents in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में गांव ठिरिया खेतल निवासी 55 वर्ष के भीमपाल की हादसे में मौत हो गई। उनके रिश्तेदार नन्हे ने बताया कि सोमवार सुबह भीमपाल गांव के बाहर घूमने निकले थे। तभी गांव से कुछ दूर हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो वहां पर पहुंचे। देखा कि भीमपाल का खून से लथपथ शव सड़क पर पड़ा था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। भीमपाल दिव्यांग थे। 
विज्ञापन


बरेली बवाल: पुलिस ने 12 उपद्रवियों को किया चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू; भड़काऊ बयानबाजी नजरअंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन


भमोरा के गांव बल्लिया निवासी 46 साल के सतीश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई प्रदीप ने बताया बदायूं से चचेरे भाई अजय के साथ लौटकर घर आ रहे थे। देवचरा मोड़ पर ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे सतीश की मौके पर मौत हो गई। अजय ने जानकारी दी तो  पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed