फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two people died as car collided with a truck in pilibhit

Pilibhit News: बीसलपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी कार, दो लोगों की मौत; एक अन्य की हालत गंभीर

Tue, 01 Aug 2023 02:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

बीसलपुर के निवासी जहीर खान अपनी कार से कानपुर गए थे। उनकी कार में कस्बे के दो और लोग थे। सोमवार रात वे लोग लौट रहे थे। चीनी मिल के पास उनकी कार ट्रक से टकरा गई। 

विज्ञापन
two people died as car collided with a truck in pilibhit
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में चीनी मिल के पास सोमवार की रात हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई, जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी 50 वर्षीय जहीर खान सोमवार को रात लगभग दो बजे अपनी गाड़ी से कानपुर से वापस आ रहे थे। उनकी गाड़ी में मोहल्ले के ही 45 वर्षीय सिलाई कारीगर रियासत और 46 वर्षीय टेलर मास्टर अच्छे मियां भी सवार थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: कांवड़ यात्रा में लाठीचार्ज के बाद बैकफुट पर पुलिस-प्रशासन... कांवड़ियों पर नहीं होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसलपुर चीनी मिल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार घुस गई। इससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रियासत और जहीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

Trending Videos

गंभीर घायल अच्छे मियां को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घरवाले अच्छे मियां को जिला अस्पताल से बरेली के निजी अस्पताल में ले गए हैं। रियासत और अच्छे मियां स्कूल के बच्चों के लिए कपड़ों की सिलाई का काम करते थे। यह लोग कानपुर से कपड़ा लेने गए थे। माना जा रहा है कि चालक को नींद आ गई होगी और जिस कारण वैन खड़े ट्रक में घुस गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed