{"_id":"678775c533f4a9570c0c11fc","slug":"two-people-died-and-one-injured-in-road-accidents-in-bareilly-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कोहरा बन रहा काल... सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कोहरा बन रहा काल... सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक घायल
Wed, 15 Jan 2025 02:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:16 PM IST
सार
कोहरे की वजह से हादसे बढ़ गए हैं। बरेली में मंगलवार रात अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में दो व्यक्तिों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से ट्रक की टक्कर लग गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान तेजपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव उड़तापुर निवासी 55 वर्षीय तेजपाल के भाई श्रीपाल ने बताया कि मंगलवार रात उनके भाई ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पचौमी की द्वारका चीनी मिल जा रहे थे। फरीदपुर हाईवे पर आटा मिल के सामने ट्रैक्टर चालक उतरकर लघुशंका करने चला गया। तेजपाल ट्रैक्टर पर बैठे थे। कोहरे में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में पलट गया। तेजपाल की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
दूसरा हादसा बहेड़ी क्षेत्र में हुआ
दूसरे हादसे में थाना शाही के बढेपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय प्यारेलाल की मौत हो गई। उनके भांजे भानुप्रताप ने बताया कि वह मामा प्यारेलाल के साथ बाइक से बहेड़ी जा रहे थे। आजाद पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक को टक्कर लग गई, जिससे पीछे बैठे मामा प्यारेलाल की मौत हो गई, जबकि भानुप्रताप घायल हो गए।
विज्ञापन