{"_id":"647997011c40f9842b0e12d4","slug":"two-people-death-threats-to-imc-leader-nadeem-qureshi-in-bareilly-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत
Fri, 02 Jun 2023 12:45 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:45 PM IST
सार
बरेली के मौलाना तौकीर रजा खान के संगठन इत्तेहाद मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के पदाधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली है। पदाधिकारी के साथ संगठन के लोगों ने थाना प्रेमनगर में मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
आईएमसी के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी को बृहस्पतिवार आधी रात में कुदेशिया पुल के पास रोककर धमकाया गया। नदीम कुरैशी के मुताबिक रात में वह अपने मामा के घर से लौट रहे थे। कुदेशिया पुल के नीचे अंडरपास के पास बाइक सवार दो अनजान लोगों ने उन्हें रोक लिया। वे गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वे नशे में लग रहे थे और बाइक पर नंबर भी नहीं था। कुरैशी के मुताबिक उन्हें पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। जान का खतरा जताते हुए उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तत्काल ही मौके पर पुलिस भेजी गई। सीसीटीवी फुटेज भी चेक करा रहे हैं। फिलहाल घटना का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन