फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two more infected dead including elderly and young woman

बुजुर्ग और युवती समेत दो और संक्रमितों की मौत

Sat, 12 Sep 2020 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two more infected dead including elderly and young woman
Corona medicine - फोटो : अमर उजाला

कोविड अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं युवती की सासें

विज्ञापन
बरेली। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दो और संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों में एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग और दूसरी युवती है। युवती की सांसें कोविड अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं। ट्रूनेट जांच में संक्रमित मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कोविड अस्पताल रेफर किया गया था।

कैंट निवासी 35 वर्षीय युवती गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। तत्काल सैंपल लेकर ट्रूनेट से जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसे कोविड अस्पताल रेफर किया जा रहा था। लेकिन कोविड अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया। उधर, पीलीभीत बाईपास स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती संक्रमित बुजुर्ग की इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात मौत हो गई। उनको सांस लेने में परेशानी थी। संजय नगर के अशोक विहार में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग का मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। सात सितंबर को वह कोविड संक्रमित मिले थे। प्रभारी सीएमओ डॉ. आरएन गिरी ने बताया कि परिजनों को कोविड-19 गाइड लाइन के तहत अंत्येष्टि करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed