{"_id":"6168855bbad0db4a5f520255","slug":"two-miscreants-including-old-woman-s-coil-history-sheeter-were-robbed-from-stolen-bike-bareilly-news-bly4628310181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक से लूटे थे वृद्धा के कुंडल हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक से लूटे थे वृद्धा के कुंडल हिस्ट्रीशीटर समेत दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पुलिस ने मलूकपुर बजरिया निवासी हिस्ट्रीशीटर मो. शहनवाज और आजमनगर के मोईन उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर जोगीनवादा में रहने वाली वृद्धा राम देवी से कुंडल लूटने की घटना का खुलासा कर दिया है। इस वारदात में बदमाशों ने चोरी की बाइक इस्तेमाल की थी।
बारादरी के जोगीनवादा क्षेत्र स्थित श्रीनगर कॉलोनी में रह रहे अजय पाल सिंह सिंचाई विभाग में तैनात हैं। सोमवार सुबह उनकी 70 वर्षीय मां रामदेवी अपनी पोती के साथ डॉक्टर के यहां दवा लेने जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर ही बाइक सवार दो बदमाश उनके कुंडल लूटकर फरार हो गए थे। दोनों लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इसी आधार पर बुधवार को पुलिस ने शहनवाज और मोईन उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि जिस बाइक से यह वारदात की गई थी, वह आठ अक्तूबर को किला के मोहल्ला पुलकाजी से चोरी हुई थी। दोनों के कब्जे से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। शहनवाज आलम पूर्व में भी इस तरह की कई वारदात कर चुका है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गुंडा एक्ट समेत 29 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना किला का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके अलावा मोईन उर्फ विक्की के खिलाफ लूट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।
लूट का माल खरीदने वाले सराफ को पुलिस ने छोड़ा
बताया जाता है कि दोनों बदमाशों ने राम देवी के कुंडल आलमगिरी गंज के एक सराफ को बेचे थे। पुलिस ने उसे पकड़कर सख्ती की तो सराफ ने कुंडल वापस कर दिए। लूट का माल खरीदने में उस पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने सांठगांठ कर उसे छोड़ दिया।