{"_id":"6a0f66dab8512650390ba081","slug":"two-masked-individuals-attack-security-guard-critically-injured-bareilly-news-c-400-1-ala1001-4199-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुरक्षाकर्मी पर नकाबपोश दो लोगों ने किया हमला, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुरक्षाकर्मी पर नकाबपोश दो लोगों ने किया हमला, गंभीर घायल
Fri, 22 May 2026 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 22 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
भमोरा। बरेली-बदायूं रोड के किनारे स्थित बंटी नाश्ता कॉर्नर एंड रेस्टोरेंट पर तैनात सुरक्षा कर्मी पर देर रात दो नकाबपोश लोगों ने हमला कर दिया। हमले में सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीसी कैमरे में भी घटना रिकॉर्ड हो गई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना भमोरा क्षेत्र के गांव कैमुआ निवासी अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि उनके बड़े भाई सर्वेश उपाध्याय चांडपुर स्थित बंटी नाश्ता कॉर्नर एंड रेस्टोरेंट पर बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। इन दिनों उनकी रात्रि ड्यूटी है। बुधवार देर रात वह ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन
आरोप है कि रात करीब तीन बजे दो नकाबपोश बदमाश रेस्टोरेंट पर पहुंचे और हमला बोल दिया। हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार करके सर्वेश को घायल कर दिया। उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है।
चीख-पुकार सुनकर रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर रह रहे स्वामी मुकेश कुमार गुप्ता उर्फ बंटी और आसपास के लोग जाग गए। लोगों को जुटता देख आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
एसएचओ भमोरा पवन कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जा रही है। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।