फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two hours jam in Faridpur on Lucknow Highway

लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर में दो घंटे जाम

Sat, 09 Oct 2021 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two hours jam in Faridpur on Lucknow Highway
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार बनाने के लिए खोदाई का काम चलने से लगा जाम

विज्ञापन
फरीदपुर। लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर इलाके में नवादा वन गांव के पास फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य के चलते शुक्रवार दोपहर तीन से पांच बजे तक जाम लगा रहा। दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। पांच बजे के बाद में काम खत्म होने पर जाम खुल पाया।

क्षेत्र के गांव नवादा वन के पास लखनऊ हाईवे पर फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार न होने के बाद बारिश में मिट्टी का कटान हो रहा था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे सुरक्षा दीवार बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई। इस वजह से फ्लाईओवर की एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया, इससे दोनों तरफ कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। शाम पांच बजे के बाद खोदाई बंद होने के बाद दोनों लेन पर आवागमन शुरू होने पर जाम खुल सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed