फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two girls died due to drowning in Ramganga river in Bareilly

बरेली में हादसा: रामगंगा नदी पार कर रहीं तीन लड़कियां डूबीं, दो की मौत, एक को बचाया गया

Fri, 31 May 2024 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2024 01:03 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को रामगंगा नदी में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। ये दोनों एक अन्य लड़की के साथ नदी पार कर रही थीं, तभी गड्ढे में डूब गईं। तीसरी लड़की को बचा लिया गया। 

विज्ञापन
two girls died due to drowning in Ramganga river in Bareilly
घटना के बाद नदी किनारे जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौंतारा के पास बाढ़ से बचाव के लिए बनाई जा रही ठोकरों की वजह से रामगंगा में खोदाई कर गहरे गड्ढे बना दिए गए हैं। नदी पार करते समय इन्हीं गड्ढों में तीन लड़कियां डूब गईं। ग्रामीणों ने इनमें से एक को बचा लिया जबकि रिश्तेदारी में आई दो लड़कियों की मौत हो गई। गड्ढों को चिह्नित नहीं करने से ग्रामीणों में व्यवस्था के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन


थाना भोजीपुरा के गांव वीरपुर निवासी अनिल गंगवार की 10 वर्षीय बेटी सलोनी और थाना देवरनिया के गांव कासमपुर निवासी मुंशीलाल की 15 वर्षीय बेटी कुसुम ग्राम पंचायत गौंतारा के मजरा प्रेमपुर गौंटिया निवासी मनोहर लाल के घर रिश्तेदारी में पांच दिन पहले आई थी। मनोहर लाल की पत्नी सलोनी की बुआ और कुसुम की मौसी हैं। शुक्रवार को सलोनी, कुसुम और मनोहर लाल की 17 वर्षीय बेटी मंगला रामगंगा नदी के पार खेत से तरबूज, खरबूज लेकर घर लौट रही थीं। 

विज्ञापन

रेत निकाले जाने से बना 40 फुट गहरा गड्ढा 
बृहस्पतिवार रात ही कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग के ठेकेदार ने ठोकरे बनाने के लिए नदी किनारे से रेत निकलवाई थी। इससे किनारे पर 40 फुट गहरा गड्ढा बन गया था। तीनों लड़कियां इसमें डूब गईं। नदी किनारे मौजूद चरवाहों ने शोर मचाया तो तमाम ग्रामीण जुट गए। तैराकी जानने वालों ने कुछ देर प्रयास के बाद ही तीनों लड़कियों को निकाल लिया, लेकिन तब तक सलोनी और कुसुम की मौत हो चुकी थी।

मंगला के पेट में भी पानी भर गया था। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसे पुलिस ने खिरका सीएचसी में भर्ती कराया। फतेहगंज पश्चिमी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने दोनों लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि रात में किए गए गड्ढे को अगर चिह्नित कर लिया जाता तो हादसा टल सकता है। सिंचाई विभाग के जेई और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पीड़ित परिवार और ठेकेदार व जेई के बीच आर्थिक सहायता को लेकर वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed