{"_id":"61abc783b007f537b362f6a9","slug":"two-friends-riding-bike-died-due-to-collision-with-tractor-trolley-nawabganj-news-bly468182755","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
अजय कुमार (फाइल फोटो)
नवाबगंज इलाके में बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास हादसा
चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया, पुलिस ने कब्जे में ली
नवाबगंज। बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुड़िया तेली गांव के सुनील और उनके दोस्त अजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली अपने कब्जे में ले ली है।
मुड़िया तेली गांव के लालाराम का 18 वर्षीय बेटा सुनील शनिवार शाम सात बजे गांव के ही अपने दोस्त 17 वर्षीय अजय उर्फ भूरा के साथ बाइक से बिजौरिया रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। स्टेशन के पास सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुनील और अजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

भूपेंद्र कुमार (फाइल फोटो)