दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, ऊपर से पहिया गुजरने से दोनों की मौत
बरेली के देवचरा में सोमवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे और अस्पताल में भर्ती मरीज को खाना पहुंचाने जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के देवचरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती चाचा को पहुंचाने जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसा सोमवार रात आठ बजे देवचरा-बल्लिया मार्ग पर हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव डपटा श्यामपुर निवासी अभिषेक श्रीवास्तव (22) के चाचा छोटे लाल देवचरा के एक अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार रात अभिषेक अपने दोस्त बल्लिया निवासी सुभाष (24) के साथ बाइक से अपने चाचा को खाना पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में देवचरा-बल्लिया मार्ग पर गांव बिछुरइया मोड़ के पास इनको ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। पहिया ऊपर से गुजरने के कारण दोनों की मौके पर मौत हो गई।
कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे दोनों
अभिषेक के भाई नितिन ने बताया कि अभिषेक बीएस पास करने के बाद कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे। सुभाष ने भी बीएससी किया था। वह टेलरिंग के काम करने के साथ कंपटीशन और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सुभाष दो भाइयों में छोटे थे। दोनों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में भी हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में परीक्षा रद्द हो गई थी।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। देर रात दोनों के परिवार वालों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ट्रैक्टर-चालक की पहचान कर रही है। अभी उसकी पहचान नहीं हो सकी है।