फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two farmers died in road accident in front of Bhamora police station in Bareilly

Bareilly News: भमोरा थाने के सामने ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कोरियर वैन, बदायूं के दो किसानों की मौत

Sun, 23 Jun 2024 11:19 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 11:19 AM IST
सार

बदायूं के थाना सिविल लाइंस स्थित नौशेरा गांव निवासी दो किसानों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों किसान ट्रॉली में मिर्च भरकर देवचरा बाजार आ रहे थे। भमोरा थाने के सामने वैन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
two farmers died in road accident in front of Bhamora police station in Bareilly
राजवीर और शिशुपाल मौर्य के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भमोरा क्षेत्र में रविवार को सुबह सड़क हादसा हो गया। भमोरा थाने के सामने मिर्च भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से कोरियर वैन टकरा गई। हादसे में बदायूं के थाना सिविल लाइंस स्थित नौशेरा गांव निवासी दो किसानों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। मरने वालों में 52 वर्षीय राजवीर मौर्य और 65 वर्षीय शीशपाल शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


राजवीर के बेटे सुमित मौर्य ने बताया कि रविवार सुबह गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में मिर्च लादकर उसके पिता राजवीर, गांव के शीशपाल, चमन मौर्य और जहूर अहमद देवचरा बाजार के लिए आ रहे थे। यहां इन्हें मिर्च बेचनी थी। भमोरा थाने के सामने कोरियर कंपनी की तेज रफ्तार गाड़ी ने ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर पर बैठे राजवीर और शिशुपाल नीचे गिरकर कोरियर वाहन की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन चालक फरार 
हादसे में चमन और जहूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टक्कर मारने वाली कोरियर की गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। एक ही गांव के दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही  परिवार और गांव के तमाम लोग बदायूं से बरेली पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed