{"_id":"67cc9cdf98b0d434430e858c","slug":"two-farmers-died-after-being-crushed-by-a-tractor-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-104062-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रैक्टर से दबकर दो किसानाें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रैक्टर से दबकर दो किसानाें की मौत
विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 1 मृतक सोनू पाली काफाइल फोटो
नवाबगंज। खेत पर गन्ने का बीज लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर चकमार्ग पर पलट गया। इसमें सवार दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों किसानों के घर पर मातम पसर गया। मृतक के परिजन ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के परौथी गांव के 28 वर्षीय सोनू पुत्र नन्हेलाल व सरदारनगर गांव के 62 वर्षीय वृंदावन पुत्र मिश्रीलाल खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार की रात सोनू खेत में गन्ने का बीज अपने ट्रैक्टर से लेकर खेत पर जा रहे थे। सोनू ट्रैक्टर चला रहा था, जबकि वृंदावन उनके बराबर वाली सीट पर बैठा था। वह जैसे ही गांव के अली अहमद के खेत के पास पहुंचा। उसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें सवार दोनों किसानों की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। घटना के बाद मृतक सोनू की पत्नी पूजा देवी, बेटी मगन, आरिश, तान्या व मान्या का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। वहीं, दूसरे मृतक वृंदावन की पत्नी हरदेवी, बेटा जोगेंद्र, हेमसागर, बेटी नीतू, लक्ष्मी, मीरा बिलख रहे थे। संवाद
विज्ञापन
--
पति की मौत से टूट गई हरदेवी
वृंदावन की पत्नी हरदेवी बोली कि वह लाख मना करती रही कि रात के समय खेत पर काम पर मत जाओ, लेकिन वह नहीं माने। अब उन्हें चिंता सता रही है कि उनके परिवार का भरण-पोषण कैसे होगा। उनके घर में वह ही कमाने वाले थे। उनके जाने से दुनिया ही उजड़ गई। वहीं, सोनू की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि बिना खाना खाए ही काम पर चले गए। बोले-अभी लौट कर आ रहा हूंं। बैठक कर साथ में खाना खाएंगे, लेकिन वह नहीं उनकी मौत की खबर आ गई।