फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two enforcement teams formed to stop ticketless travel in roadways buses

Bareilly News: रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रा रोकने के लिए दो प्रवर्तन दल गठित

Sat, 05 Oct 2024 06:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Two enforcement teams formed to stop ticketless travel in roadways buses
बरेली। त्योहारी सीजन के दौरान रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रा रोकने के लिए मुख्यालय स्तर से आरएम के अधीन दो प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। इसके अलावा रीजन के चारों डिपो में एक-एक अतिरिक्त दल भी काम करेगा।
विज्ञापन

टनकपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, दिल्ली, लखनऊ, आगरा आदि रूट पर सबसे ज्यादा बेटिकट यात्रा होती है। पिछले महीने बरेली-टनकपुर और बदायूं-बरेली रूटों पर तैनात सहायक यातायात प्रभारियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है। त्योहार के सीजन में यात्रियों का दबाव बढ़ने से टिकट चोरी कर बेटिकट यात्रा के मामलों को रोकने के लिए प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। सहायक यातायात निरीक्षक दिसिल सिंह राना दल प्रभारी, रवि मैसी, सलीम खां और यातायात निरीक्षक अखिलेश चंद्र शर्मा, सहायक शिवपाल सिंह, सलमान खान व सुरंजन पाल को शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed