{"_id":"5d017762bdec22074d53e08f","slug":"two-dead-after-rain-and-heavy-winds-wreck-havoc-in-khiri-and-pilibhit","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश ने खीरी और पीलीभीत में मचाई आफत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश ने खीरी और पीलीभीत में मचाई आफत, दो की मौत
Thu, 13 Jun 2019 03:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी/पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी/पीलीभीत
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Jun 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
rain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे तेज आंधी के साथ आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। आंधी के दौरान पेड़ गिरने से नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गए। टिन शेड और होर्डिंग गिरने से भी कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
लखीमपुर के मैलानी थाना क्षेत्र के गांव भगतपुर में पेड़ गिरने से किसान माधवराम प्रजापति (40) की जान चली गई। आंधी से अलीगंज रोड के किनारे और मेला मैदान में रखे कई लकड़ी के खोखे लुढ़क गए। पलियाकलां के त्रिलोकपुर गांव में एक महिला के ऊपर सीमेंट की टीन गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
निघासन क्षेत्र के चार गांवों में तेज आंधी से सात कच्चे मकान गिरे हैं। ब्लॉक बिजुआ की ग्राम पंचायत मुड़िया हेम सिंह में बिजली गिरने से एक दंपति समेत तीन लोग झुलस गए। कई पशुओं के भी मरने की सूचना है।
विज्ञापन
पीलीभीत के मरौरी ब्लॉक के गांव हिम्मतनगर में जामुन का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर किसान राजेंद्र की मौत हो गई। वहीं स्टेशन रोड पर आंधी के दौरान रोड किनारे खड़ा बाइक सवार युवक होर्डिंग गिरने से घायल हो गया।