{"_id":"5e63fd4b8ebc3eeb1f5b1ccd","slug":"two-days-of-sunshine-will-again-cloudy-rain-is-also-possible-bareilly-news-bly3987972144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन धूप फिर छाएंगे घने बादल, बारिश भी संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन धूप फिर छाएंगे घने बादल, बारिश भी संभव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : amar ujala
दिन भर खिली धूप से छह डिग्री चढ़ा पारा, रविवार को भी छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन
बरेली। दो दिनों तक हुई तेज बारिश से कंपकंपा रहे लोगों को शनिवार को दिनभर खिली धूप से राहत मिलने की उम्मीद सर्द हवाओं के चलते ध्वस्त रही। वहीं मौसम विज्ञानियों ने भी फिलहाल चटख धूप खिलने की संभावना से इनकार किया है। उनके मुताबिक दो दिन बाद फिर शहर घने बादलों की चपेट में होगा। उन्होंने बारिश से तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की आशंका जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शुक्रवार को देर रात तक बारिश होने से आसमान साफ हो गया, जिसके चलते शनिवार सुबह गुनगुनी धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद फिर बादलों का घिरना शुरू हो गया। हालांकि, अनुकूल मौसम न होने से बारिश नहीं हो सकी। बताया कि दस मार्च यानी होली के दिन भी अगर शहर में निम्न वायुदाब क्षेत्र बना तो पर्वतों की हवाओं संग आने वाले बादल तेज हवाओं के साथ बरस सकते हैं। उन्होंने करीब हफ्ते भर तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रहने और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की आशंका जताई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।