फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two concrete houses collapsed, woman got injured

Bareilly News: दो पक्के मकान गिरे, महिला हुई घायल

Sat, 09 Aug 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Two concrete houses collapsed, woman got injured
आंवला। मनौना गांव में गिरा कच्चा कमरा-संवाद
सिरौली। कस्बे में पिछले दिनों हुई बारिश से जलभराव से दो अलग-अलग पक्के मकान गिर गए, जिसमें एक महिला घायल हो गई। इससे आसपास में अफरा-तफरी का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला गढ़ी निवासी सद्दाम और उनके भाई सलीम ने बताया कि उन दोनों के पक्के मकान शुक्रवार सुबह तेज आवाज के साथ भर-भराकर गिर गए। इसमें सद्दाम के घर की एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। जब यह हादसा हुआ तो दोनों घरों के परिवार के लोग घर के बाहर थे। मलबे में घरेलू सामान, कपड़े, बर्तन, अनाज आदि दबकर नष्ट हो गए। मकान गिर जाने के बाद उनके सिर से छत का साया छिन गया है। अब बरसात में वे खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को मजबूर है। सद्दाम की माता इस हादसे में घायल हुई है, जिनका इलाज कराया जा रहा है। पीड़ितों ने सरकार से मुआवजे के मांग की है। खबर लिखे जाने तक राजस्व विभाग से कोई पहुंच नहीं सका था। संवाद
--
भंडसर में भी छप्पर का घर गिरा
भंडसर। बरसात में एक ग्रामीण का छप्पर का घर बृहस्पतिवार रात भर-भरा कर गिर पड़ा। इसमें उसको कई हजार रुपये का नुकसान हो गया। नवाबगंज के गांव उदरनपुर निवासी कौशर अली ने बताया कि उनका परिवार छप्पर के घर में सो रहा था कि बरसात में उसका घर गिर गया, जिसमें दबकर कौशर अली, पत्नी फातिमा, बेटी मैविश आदि घायल हो गए। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पहुंचकर उन्हें बचाया। इस दौरान खाने-पीने की सामग्री, बर्तन आदि टूट गए। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

--
बारिश के बाद गिरा कच्चा कमरा

आंवला। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते एक ग्रामीण के मकान का कच्चा कमरा शुक्रवार दोपहर भर-भराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कमरे के अंदर कोई मौजूद नहीं था। मनौना गांव निवासी प्रदीप पाठक ने बताया कि उनके मकान का एक हिस्सा मिट्टी का बना हुआ है। बारिश के बाद शुक्रवार दोपहरकमरे व रसोई की छत भर-भराकर गिर गई। इससे कमरे व रसोई में रखा सामान भी नष्ट हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed