फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two communities face to face in Mohanpur

Bareilly News: मोहनपुर में दो समुदाय आमने-सामने

Thu, 28 Dec 2023 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 Dec 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two communities face to face in Mohanpur
देवरनियां। मोहनपुर गांव में देवस्थान पर मिट्टी डालने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने इसे नया निर्माण बताकर पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाया। थाने में बुलाकर बात की। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास दो समुदायों के धर्मस्थल हैं। धर्मस्थल के बराबर में उर्स का आयोजन होता है। मंगलवार को यहां एक पक्ष ने मिट्टी डलवाई। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसे नया निर्माण बताकर विरोध शुरू कर दिया। गांव में तनाव की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। देवरनियां इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने गांव वालों से बात की।
विज्ञापन

दोनों समुदाय के लोगों को थाने बुलाया गया। बातचीत में सहमति बन गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि समझौते के अनुसार एक हिस्से में ही पटान किया जाएगा। गांव में शांति है। एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने पहले भी हुआ था विवाद
गांव में छह महीने बाड़बंदी को लेकर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर धर्मस्थल में तोड़फोड़ का आरोप लगाया था। एसडीएम और सीओ ने भी गांव पहुंचकर जांच की थी। उस दौरान तय हुआ कि ग्राम पंचायत की जगह को छोड़कर निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed