फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two caught with stolen car, sent to jail

Bareilly News: चोरी की कार के साथ दो पकड़े, भेजा जेल

Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 05 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two caught with stolen car, sent to jail
बहेड़ी। मोहल्ला महादेवपुरम से चुराई गई कार बरामद करने के साथ पुलिस ने पलिया निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार नेपाल लेकर जाने की तैयारी में थे। रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजने के बाद अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

बरेली के राजेंद्रनगर निवासी कुलबीर सिंह रविवार को मोहल्ला महादेवपुरम निवासी अपने मित्र आकाश शर्मा के घर आए थे। कार आकाश ने अपने रिश्तेदार महेश शर्मा के घर के सामने खड़ी करा दी। रात करीब एक बजे काले रंग की कार से आए आरोपी लॉक तोड़कर कार को जंजीर से बांधकर खींचकर ले गए। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन

बहेड़ी चौकी प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि बुधवार को गांव अर्शियाबोझ के पास चेकिंग के दौरान कार को रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार भागने लगे। घेराबंदी करके कार रुकवाई गई। अंदर दो लोग बैठे हुए थे। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे व कारतूस भी मिले। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने कार चुराने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना नाम लखीमपुर खीरी के थाना पलिया के मोहल्ला माही निवासी हिदायत अली व मोहल्ला सुभाषनगर निवासी इश्तियाक बताया। साथियों के नाम पलिया के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी तहजीब, तेजू खान, टब्बू खान बताया। उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम लखीमपुर खीरी भेजी गई है।

आरोपियों का पलिया में है गैराज
हिदायत अली ने बताया कि वह कार का लॉक तोड़ने का एक्सपर्ट है। पलिया में उसका एक गैराज भी है। पुरानी कबाड़ कारें खरीदने के बाद वह उसके कागजात व नंबर प्लेट सुरक्षित रखे लेते। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से चुराई गई कारों को पहले यहां छुपाया जाता है। इसके बाद नंबर प्लेट बदलकर नेपाल में कार की बिक्री कर दी जाती।

चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बहेड़ी। थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ थाना शेरगढ़ के मवई काजियान निवासी नन्हे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह चोरी की बाइक को बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नरकुंडा गांव के पास चेकिंग के समय पकड़ा गया। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed