{"_id":"6ac41091631e21a4810ef2c7","slug":"two-brothers-arrested-with-32-grams-of-smack-and-423-grams-of-cannabis-bareilly-news-c-4-1-bly1039-982352-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 32 ग्राम स्मैक व 423 ग्राम गांजा सहित दो भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 32 ग्राम स्मैक व 423 ग्राम गांजा सहित दो भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सोमवार सुबह द्वारिकेश चीनी मिल से पहले शाहपुर बनियान की तरफ जाने वाले रास्ते से दो भाइयों को 32 ग्राम स्मैक व 423 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आनंद बिहार कॉलोनी निवासी आरोपियों ने अपना नाम सूरज और सनी सिंह बताया। दोनों के पास से पुलिस ने स्कूटी व फोन भी बरामद किया गया है। आरोपियों ने बताया कि वे हाईवे पर स्थित ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों से ये अवैध सामान खरीदकर मेले या भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर लोगों को ऊंचे दामों में बेचते थे। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। संवाद
--
छह माह से नदारद स्मैक तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
मीरगंज। पुलिस ने करीब छह माह से नदारद स्मैक तस्करी के आरोपी रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आठ जून को एएनटीएफ बरेली यूनिट के उपनिरीक्षक विकास यादव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना मीरगंज में मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में झारखंड के लातेहार के तेजगांव निवासी मोहसिन अंसारी व बदायूं के रामकिशन को आरोपी बनाया गया। आरोपी मोहसिन अंसारी को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। सोमवार को पुलिस ने नल नगरिया तिराहे के पास से थाना वजीरगंज के बरखेड़ा निवासी रामकिशन को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद