फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two bike riders died in an accident

Bareilly News: हादसेे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 08 May 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in an accident
मृतक अनिल
भुता। भुता-बीसलपुर रोड पर अहिरोला चौराहा के पास बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को बरेली के जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरा बहोर नगला निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार दोस्त 25 वर्षीय रामशरण के साथ मंगलवार शाम ससुराल जल्लापुर थाना बीसलपुर पीलीभीत जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से रात लगभग 10 बजे बाइक से घर को लौट रहे थे।
उसी समय भुता-बरेली मार्ग पर ग्राम अहिरोला चौराहा के पास बरेली की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अनिल कुमार व पीछे बैठे उनके दोस्त रामशरण गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। इस मौत पर दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अनिल कुमार के तीन बेटे व मृतक रामशरण को एक बेटा है। दोनों मृतक मजदूरी आदि कार्य करते थे। संवाद

मृतक अनिल

मृतक अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed