{"_id":"68659701520ea5047f0dbbe6","slug":"two-additional-ac-third-class-coaches-in-lalkuan-prayagraj-special-train-bareilly-news-c-4-bly1015-673622-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लालकुआं-प्रयागराज विशेष ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लालकुआं-प्रयागराज विशेष ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच
विज्ञापन
बरेली। यात्रियों के दबाव के बीच रेलवे 04117/04118 प्रयागराज-लालकुआं-प्रयागराज विशेष ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच लगाएगा। अब तक 16 कोच के साथ चल रही इस ट्रेन में इसके बाद 18 कोच हो जाएंगे। एसी तृतीय श्रेणी में लगातार लंबी वेटिंग के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने के बाद काफी संख्या में यात्रियों के वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाएंगे। संवाद
-- -
रेलवे ने चार और विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया, अतिरिक्त कोच भी लगेंगे
बरेली। रेलवे ने लंबी दूरी की चार और विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है। इन गाड़ियों में अस्थाई रूप से एसी तृतीय श्रेणी के दो-दो अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। इनमें दो गाड़ियां सप्ताह में तीन और दो सप्ताह में दो-दो दिन संचालित हो रही हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि 05577-78 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी का संचालन अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन 31 जुलाई तक 13-13 फेरों के लिए किया जाएगा। 05579-80 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन अब सप्ताह में दो-दो दिन नौ-नौ फेरों के लिए एक अगस्त तक चलाई जाएगी। संवाद
-- -
अगस्त में दो व सितंबर में एक दिन नहीं चलेगी मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन
बरेली। रेलवे ने हाल ही में 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष साप्ताहिक ट्रेन के फेरों को दो जुलाई से 24 सितंबर तक विस्तार दिया है। अब इस ट्रेन के संचालन की तिथियों में बदलाव किया गया है। इस ट्रेन का संचालन 20, 27 अगस्त और तीन सितंबर को नहीं किया जाएगा। इन तारीखों में गाड़ी को निरस्त कर दिया गया है। संवाद