फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two accused of smuggling 268 grams of opium arrested

Bareilly News: 268 ग्राम अफीम के साथ तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused of smuggling 268 grams of opium arrested
इज्जत नगर पुलिस ने भेजा जेल, बाइक पर घूमकर बेचते थे अफीम
विज्ञापन

बरेली। नैनीताल हाईवे पर इज्जतनगर पुलिस ने 268 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को दबोच लिया।

दरोगा संजय कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम वह नैनीताल हाईवे पर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हाईवे पर एक बाइक पर दो व्यक्ति बैठे हैं। उनके पास मादक पदार्थ है। पुलिस ने बाइक पर बैठे दोनों व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी ली तो उनके पास से 268 ग्राम अफीम मिली। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम टिंकू व वीरेश बताया। दोनों बदायूं जिले के दातागंज थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर छमरा के निवासी हैं।

आरोपियों ने बताया कि वे यह अफीम फरीदपुर थाने के गांव ढकनी निवासी राजेश से खरीदकर लाए हैं। राजेश झारखंड से सस्ती अफीम लाकर उन्हें देता है। वह बाइक से उसे महंगे दाम पर कई ग्राहकों को अलग-अलग जगह जाकर बेचते हैं। पुलिस दोनों को बाइक समेत थाना इज्जतनगर ले आई। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed