फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   two accused of Gausganj violence arrested in encounter in Bareilly

Bareilly News: गौसगंज बवाल के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली; अब तक 33 भेजे गए जेल

Sun, 21 Jul 2024 11:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

बरेली के गौसगंज गांव में बवाल करने वाले आरोपियों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने शनिवार रात दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़े गए। इनमें एक आरोपी को गोली लगी है। 

विज्ञापन
two accused of Gausganj violence arrested in encounter in Bareilly
पुलिस ने अब तक 33 आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में एक समुदाय की ओर से मारपीट, तोड़फोड़ बलवे के मामले में पुलिस ने 50 नामजद समेत 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा एसओ अमित कुमार ने 75 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से 33 आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। शाही पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी आलमगीर को गोली लगी है। 

विज्ञापन


दूसरे आरोपी निजाकत अली को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी गौसगंज के ही रहने वाले हैं। मुठभेड़ करीब रात एक बजे बिहारीपुर के जंगल में हुई। इसमें एक हेड कांस्टेबल नफीस अहमद भी घायल हुआ है। उधर, शुक्रवार रात हुए बवाल में गंभीर घायल तेजराम की हालत नाजुक बनी हुई है। राममूर्ति अस्पताल में वेंटीलेटर पर उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी घटना 
गौसगंज गांव में मुहर्रम वाले दिन दूसरे समुदाय के लोगों ने मंदिर के सामने ढोल बजाने से मना किया था। इस संबंध में शुक्रवार दोपहर को दूसरे पक्ष ने एक बाग में बैठक की। रात आठ बजे रूपचंद, लालता प्रसाद, रेवीराम, मनोहर लाल, तेज राम, हरपाल, बेनी राम अपने घर के बाहर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय की तरफ से रूपचंद के घर के अंदर लेजर लाइट डाली जा रही थी। जो कि रूपचंद के भाई अनोखे लाल की पत्नी द्रोपा देवी पर जा रही थी।

Trending Videos

लेजर लाइट बंद करने के लिए कहा तो अब्दुल गालियां देकर जान से मारने की धमकी देते हुए घर चला गया। कुछ देर बाद 50 से अधिक लोग लाठी डंडे लेकर आए और मारपीट, तोड़फोड़ पथराव किया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने गौसगंज गांव के हीरालाल की तरफ से शनिवार को 50 नामजद समेत 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें 33 लोगों को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सीओ ने अनीता, खेमवती, दिव्या, माया, देववती एवं बेनीराम का मेडिकल कराया। एसडीएम तृप्ती गुप्ता भी शनिवार को गांव पहुंची और रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी। 

सांसद व विधायक ने पीड़ितों से की मुलाकात
घटना के दूसरे दिन सांसद छत्रपाल गंगवार व मीरगंज विधायक डीसी वर्मा गांव पहुंचे। यहां दोनों ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। दोनों ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल देने के लिए कहा। इसके बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई। 

ड्रोन से कराई गई निगरानी 
सीओ मीरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी घरों को बंद कर फरार हो गए। आरोपियों के घरों की छतों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई तो छतों पर भारी मात्रा में ईंट पत्थर मिले। उन्होंने थानाध्यक्ष शाही से ईंट पत्थरों को छतों से हटवाकर कड़ी कार्रवाई निर्देश दिए। 

पुलिस की लापरवाही भी आई सामने
16 जुलाई की रात में ताजिया प्रतिबंधित जगह पर रखने पर हुई कहासुनी हुई थी। इससे गांव का माहौल बिगड़ने लगा था। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करती तो शायद यह घटना नहीं होती। शाही पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ शांति भंग तक की कार्रवाई नहीं की। 

एसपी दक्षिण मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। गांव का माहौल खराब करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed