{"_id":"68b84d0da23b6ab79c0464ed","slug":"two-accused-including-woman-from-jharkhand-arrested-in-bareilly-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में झारखंड की महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 981 ग्राम अफीम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में झारखंड की महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 981 ग्राम अफीम बरामद
Wed, 03 Sep 2025 07:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:54 PM IST
सार
बरेली में झारखंड से अफीम लेकर महिला और उसके साथी बदायूं निवासी वाजिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाजिद के खिलाफ पंजाब के होशियारपुर में भी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली की भमोरा थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में झारखंड की एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 981 ग्राम अफीम मिली है। पुलिस का दावा है कि आरोपी झारखंड से अफीम लाए थे और पंजाब में बेचने वाले थे। इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
भमोरा थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि एक टीम बुधवार को बरेली-बदायूं रोड पर रम्पुरा मोड़ के आदर्श इंटर कॉलेज पास वाहन चेकिंग कर रही थी। टीम को देखकर एक महिला और पुरुष भागने लगे। दोनों को हिरासत में लेकर तलाशी में इनके पास से 981 ग्राम अफीम मिली।
हजारीबाग की रहने वाली है महिला
आरोपी बदायूं के थाना बिसौली के गांव चंदपुरा निवासी वाजिद अली ने बताया कि अफीम ठिकाने तक पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपये महिला कैरियर को देने की बात तय की गई थी। आरोपी महिला झारखंड के तिजला हजारीबाग के थाना व कस्बा चौपारण निवासी है।
विज्ञापन
वह दोनों गंगा सतलुज एक्सप्रेस से आए थे। रम्पुरा मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। वाजिद के खिलाफ पंजाब के होशियारपुर में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं।