{"_id":"6a3d8b1d2059a0ec47055d2a","slug":"two-accused-in-cow-slaughter-case-arrested-after-an-encounter-bareilly-news-c-419-1-bd11002-375-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। गोकशी के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। कस्बे में बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित पशु काटने की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। गुलामगंज रोड पर बिना नंबर की बाइक सवार दो युवकों को रोका लेकिन नहीं रुके। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।घबराकर आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। इस दौरान एक उपनिरीक्षक भी घायल हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, शीशगढ़ पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि कस्बे में प्रतिबंधित पशु काटा गया है। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। गुलामगंज रोड पर तैनात पुलिस ने नई बस्ती की ओर से आ रही बिना नंबर की बाइक को रोका लेकिन सवारों ने नहीं रोका। सवार युवक संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। कुछ आगे जाकर बाइक अनियंत्रित होने पर दोनों सवार भी गिर गए। उन्होंने घबराकर पुलिस पर फायर किया।
जवाबी फायरिंग में शीशगढ़ के मोहल्ला कंचनकुआ के बाएं पैर और नई बस्ती के सदाकत के दोनों पैरों में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह भी बाएं कंधे पर गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बहेड़ी भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
पशु काटकर बेचते थे मांस
आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन्होंने सुबह एक बछड़े का वध किया था। उसका मांस बेचने की तैयारी थी। वे दोनों पशुओं को काटकर मांस बेचते हैं। आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, चार कारतूस, पांच खोखा और पशु काटने के उपकरण बरामद किए गए हैं।