{"_id":"67d1e77cbe793e43130fd468","slug":"two-accused-arrested-with-25-kg-hashish-at-the-junction-bareilly-news-c-4-bly1015-597879-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जंक्शन पर ढाई किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जंक्शन पर ढाई किलो चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। चेकिंग के दौरान मंगलवार रात को जीआरपी ने जंक्शन पर प्लेटफाॅर्म नंबर एक के आउटर से ढाई किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीलीभीत के रहने वाले हैं। एक माह पहले भी जंक्शन से 32 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
होली के मद्देदनजर जीआरपी की टीमें जंक्शन पर चेकिंग कर रही थीं। एक टीम प्लेटफाॅर्म नंबर एक के आउटर की ओर पहुंची तो दो संदिग्धों पर नजर गई। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों को घेरकर पकड़ लिया गया। आरोपियों ने अपने नाम पीलीभीत के थाना न्यूरिया हुसैनपुर के गांव सैदपुर निवासी आकाश उर्फ अजय व लीलाधर मौर्य बताए। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 2.5 किलो चरस बरामद हुई।
इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज अली खान ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया। संवाद