{"_id":"68fe95c119a914f23b037a14","slug":"two-accused-arrested-for-stealing-and-selling-bikes-from-delhi-uttarakhand-bareilly-news-c-4-vns1074-753500-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली-उत्तराखंड से बाइक चोरी कर बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली-उत्तराखंड से बाइक चोरी कर बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों की निशानदेही पर निर्माणाधीन कॉलोनी से चार बाइकें बरामद
बरेली। दिल्ली और उत्तराखंड से बाइक चोरी कर शहर में बेचने के दो आरोपी बारादरी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइकें भी बरामद कर ली गईं। बारादरी थाने में दोनों आरोपियों व उनके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। बिथरी चैनपुर बीडीए कॉलोनी की तरफ से बाइक सवार दो लोग आते दिखे। पुलिस को देखकर दोनों मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों बाइक सवार कागज नहीं दिखा सके। बाइक पर लगी नंबर प्लेट की जांच की गई तो वह हरूनगला निवासी नीरज के नाम पर पाई गई। बाइक का चेसिस और इंजन नंबर मिटा हुआ था।
दोनों ने अपने नाम जोगी नवादा गोसाईं गौटिया निवासी करन उर्फ बिट्टू और चंद्रप्रकाश उर्फ अरविंद शर्मा बताया। करन और चंद्र प्रकाश ने बताया कि वह अपने तीसरे साथी अगरास निवासी सर्वेश कश्यप के साथ मिलकर दिल्ली और उत्तराखंड से बाइक चोरी कर लाते हैं और यहां उनके इंजन व चेसिस नंबर हथौड़े से मिटा देते हैं। बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अनजान लोगों को बेच देते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली के रामलीला मैदान से दशहरे के दिन चुराई थी बाइक
इंस्पेक्टर ने बताया कि बाइक के बारे में पूछने पर आरोपियों ने बताया कि उसे दिल्ली के रामलीला मैदान से दशहरे के दिन चुराई थी। बाइक के असली मालिक दिल्ली निवासी अनिल निकले। करन अपने साथी सर्वेश की मदद से बाइक चोरी करता था और चंद्रप्रकाश को लाकर दे देता था। चंद्रप्रकाश बाइक की असली पहचान मिटाकर नकली नंबर प्लेट लगा देता था। इन बाइकों को वे देहात क्षेत्र में बेच देते थे। करन और चंद्रप्रकाश की निशानदेही पर निर्माणाधीन कॉलोनी से चार अन्य बाइकें बरामद की गई हैं। इनके चेसिस और इंजन नंबर मिटा दिए गए हैं। पुलिस ने बारादरी थाने में करन, सर्वेश और चंद्र प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट ने करन और चंद्र प्रकाश को जेल भेज दिया, सर्वेश की तलाश की जा रही है।
-- -
चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने रविवार को चोरी की बाइक के साथ एक और आरोपी रितेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि एसआई जितेंद्र कुमार चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने डीडीपुरम पार्क के गेट पर बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। युवक से बाइक के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। ई चालान एप पर बाइक का नंबर चेक किया तो पता चला कि उसके मालिक शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी दीपू कुमार हैं। आरोपी ने अपना नाम बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी रितेश यादव बताया। बताया कि उसने शाहजहांपुर में बस अड्डे से बाइक चोरी की थी। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। ब्यूरो