फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TV was flooded in Pak, angry fans cheated on social sites ...

पाक में टीवी फूटा था, यहां सोशल साइट्स पर फूटा क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा...

Mon, 19 Jun 2017 01:30 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 19 Jun 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
TV was flooded in Pak, angry fans cheated on social sites ...
TV was flooded in Pak, angry fans cheated on social sites ... - फोटो : TV was flooded in Pak, angry fans cheated on social sites ...
पाक को लीग मैच में भारत ने हराया तो पाकिस्तान में लोगों ने टीवी फोड़ दिया। भारत में लोगों का गुस्सा फाइनल में हार के बाद सोशल साइट्स पर दिखा। जैसे ही मैच हारने की स्थिति में आया एक  के बाद एक पोस्ट फेसबुक पर टैग होने लगे। ट्वीटर पर रात साढ़े दस बजे तक क्रि केट को लोग भूल गए, टॉप ट्रेंड पर हॉकी वर्ल्ड कप लीग नंबर वन पर बनी हुई थी। इसके बाद लोग जडेजा को गाली देने में जुटे हुए थे। फेसबुक पर भी लोग आंसू बहाते नजर आए। फादर्स डे और सन डे का मजाक भी खूब चर्चा में बना रहा। 
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम का स्कोर पहले से ही क्रिकेट प्रेमियाें को निराश कर रहा था। लोग बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जैसे ही रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए लोग फिक्सिंग- फिक्सिंग चिल्लाने लगे। एक बार फिर फिक्सिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गया। फिर तो भारत ऐसे आउट हुआ जैसे खेल जीतने के लिए नहीं बल्कि हारने के लिए खेल रहे हैं। इसके साथ ही लोग टीवी छोड़कर सोशल साइट्स पर जुट गए। फेसबुक पर अपनी पीड़ा डाली। कुछ ने रविंद्र जडेजा को खूब भला बुरा कहा। हार्दिक पांड्या के लिए लोगाें के  पोस्ट में फू ल झड़े। अनुष्का और विराट के चर्चे भी इसी बहाने अपनी रफ्तार पकड़ने लगे। ट्वीटर पर #HockeyworldLeague2017,  #pakistanZindabad,  #Hardik Pandya,  #IndiavsPakistan,  #Ravindra jadeja,  #indivspakfinal पर खूब पोस्ट शेयर हुए। अनुष्का कहीं भी ट्रेंड कर रहा था। 
विज्ञापन

ट्वीटर और फेसबुक से...
जडेजा सिर्फ अपने लिए खेल रहा था टीम के लिए नहीं@_MuskanVerma
रविंद्र जडेजा का स्वार्थ चौंकाने वाला है 
आज के मैच से पुराना स्लोगन याद आया ‘सब बिक गए हैं’
कोहली ने प्रूव कर दिया कि वह पुराने साले रिकार्ड तोड़ देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed