फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   TTE molested female lawyer in Kashi Vishwanath Express

ट्रेन में महिला वकील से टीटीई ने की छेड़खानी: कोच में बुलाकर की गंदी हरकत, शिकायत की तो पैरों में गिर मांगी माफी

Wed, 06 Jul 2022 07:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 06 Jul 2022 07:17 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सीट दिलाने के बहाने कोच में बुलाकर टीटीई ने महिला वकील के साथ छेड़खानी की। महिला वकील ने इसके बाद प्लेटफार्म पर उतरकर टीटीई पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
TTE molested female lawyer in Kashi Vishwanath Express
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक महिला वकील को सीट दिलाने की बातचीत के दौरान टीटीई ने उससे छेड़खानी की। महिला वकील ने इस पर हंगामा खड़ा कर दिया और थाना जीआरपी जाकर टीटीई के खिलाफ तहरीर दे दी। कानूनी कार्रवाई की नौबत आई तो टीटीई थाने में महिला वकील के पैरों में गिर पड़ा। काफी फरियाद और खुशामद के बाद महिला वकील ने उसे माफ कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सोमवार रात करीब सवा 12 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची थी। प्लेटफार्म पर खड़ी महिला वकील को दिल्ली जाना था लेकिन उसके पास रिजर्व टिकट नहीं था। उसने टीटीई से बात की तो उसने सीट दिलाने की बात कहते हुए उसे कोच में चढ़ने को कहा। आरोप है कि जैसे ही वह ट्रेन में चढ़ी, टीटीई ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

 
महिला वकील ने इसके बाद प्लेटफार्म पर उतरकर टीटीई पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद थाना जीआरपी पहुंचकर टीटीई के खिलाफ तहरीर दे दी। पीछे से थाने पहुंचा टीटीई महिला वकील के पैरों में गिरकर पत्नी-बच्चों का वास्ता देते हुए माफी मांगने लगा। उसने कहा कि उसकी नौकरी चली गई तो उसके बच्चे भूखे मर जाएंगे। काफी खुशामद के बाद महिला वकील ने उससे लिखित माफीनामा लेकर उसे माफ कर दिया। इसके बाद जीआरपी को भी लिखित समझौतानामा दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर की पुस्तिका में दर्ज हुई शिकायत, हो सकती है कार्रवाई
महिला वकील ने थाना जीआरपी जाने से पहले स्टेशन मास्टर की पुस्तिका में टीटीई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लिहाजा माना जा रहा है कि महिला वकील के समझौतानामा दे दिए जाने के बावजूद आरोपी टीटीई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि ट्रेनों में हाल ही में कई टीटीई पर महिलाओं से छेड़खानी के आरोप लग चुके हैं। कुछ मामलों में जीआरपी में रिपोर्ट भी दर्ज हैं।


टीटीई के खिलाफ महिला वकील ने शिकायत की थी लेकिन बाद में दोनों में समझौता हो गया। आरोपी टीटीई की ओर से लिखित माफीनामा भी दिया गया है। - ध्रुव कुमार, इंस्पेक्टर जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed