{"_id":"616d5617e6040042530a49b1","slug":"tte-dies-after-falling-from-train-was-on-duty-in-faizabad-delhi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: ट्रेन से गिरकर टीटीई की मौत, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: ट्रेन से गिरकर टीटीई की मौत, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में थे तैनात
Mon, 18 Oct 2021 04:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 18 Oct 2021 04:40 PM IST
सार
जीआरपी ने मृतक के पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जंक्शन पर रविवार देर रात फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से गिरकर एक टीटीई की मौत हो गई। टीटीई मुरादाबाद के थाना नगर कोतवाली का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बरेली जंक्शन जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक अमीराम ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब 12:30 बजे के बाद हुआ। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से उतरने के दौरान ट्रेन से गिरने की वजह से मुरादाबाद के रहने वाली टीटीई दर्शन पाल की मौत हो गई। जेब में रखे आईडी कार्ड के जरिए मृतक के नाम और पते के संबंध में जानकारी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के दौरान टीटीई ने धीमी गति से चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इसी बीच पांव फिसलने की वजह से वह पटरियों पर जा गिरे। उन्होंने बताया ट्रेन से हादसा होने की सूचना पर तत्काल टीम मौके पर भेजी गई। उन्होंने बताया मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी भेज दी गई।
विज्ञापन