{"_id":"6706384a646675f2a9013a40","slug":"tsi-took-bribe-from-bike-rider-video-goes-viral-in-bareilly-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चालान का डर दिखाकर बाइक सवार से लिए पांच सौ रुपये, टीएसआई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चालान का डर दिखाकर बाइक सवार से लिए पांच सौ रुपये, टीएसआई का वीडियो वायरल
Wed, 09 Oct 2024 02:37 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:37 PM IST
सार
बरेली में सेटेलाइट चौराहे पर तैनात टीएसआई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर आरोप है कि टीएसआई ने चालान का डर दिखाकर एक बाइक सवार से रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
टीएसआई का वीडियो वायरल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
बरेली में यातायात पुलिस के कर्मचारी वसूली का खेल कर रहे हैं। सेटेलाइट चौराहे पर टीएसआई पीतम राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह दो लोगों को हड़काते हैं और फिर रुपये लेते दिख रहे हैं। बाद में एक युवक रुपये देने वालों से बात करता दिख रहा है। वहां वह बाइक पर बैठे लोगों से पूछता है।
विज्ञापन
वह बताते हैं कि उन्हें चालान का डर दिखाकर उनसे टीएसआई ने 15 हजार रुपये मांगे थे। फिर पांच सौ रुपये लेकर मामला रफादफा कर दिया। इस मामले में शिकायत की गई है। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है। आरोप पुष्ट हुआ तो टीएसआई को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन