{"_id":"59e7aff64f1c1b59678b6b0e","slug":"try-to-win-north-zone-will-play-handball-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोशिश कामयाब.. नॉर्थ जोन खेलने जाएगी हैंडबॉल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोशिश कामयाब.. नॉर्थ जोन खेलने जाएगी हैंडबॉल टीम
बरेली।
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हैंडबाल के खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, उनके नार्थ जोन खेलने का रास्ता साफ हो गया है। कुलपति से गुहार लगाने के बाद अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता कराकर टीम का चयन किए जाने और उसे नार्थ जोन में भेजने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। प्रतियोगिता 20 अक्तूबर को बरेली कॉलेज में होगी। बरेली कॉलेज की ओर से बुधवार को इसका प्रस्ताव विवि को भेजा गया। अन्य कॉलेजों को भी सूचना भेज दी गई है। प्रतियोगिता कराकर 21 अक्तूबर को टीम नार्थ जोन के लिए भेजी जाएगी।
पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता बरेली के जमुना प्रसाद डिग्री कॉलेज में प्रस्तावित थी। किन्हीं कारणों से वहां प्रतियोगिता नहीं हो सकी लिहाजा 22 अक्तूबर से पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जालंधर में होने वाली नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए टीम नहीं बन सकी। हैंडबाल के खिलाड़ियों ने मंगलवार को कुलपति से प्रतियोगिता कराने और टीम जालंधर भेजने की गुहार लगाई थी। कुलपति के निर्देश पर विवि का खेल विभाग प्रतियोगिता कराने के लिए फिर सक्रिय हुआ। इससे पहले बरेली कॉलेज ने प्रतियोगिता कराने की हामी भरी थी, लेकिन प्रस्ताव न भेजने के कारण निर्णय नहीं हो सका था। बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा की तरफ से 20 अक्तूबर को प्रतियोगिता कराने का प्रस्ताव विवि को भेजा जिसे स्वीकार कर लिया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अन्य कॉलेजों को भी निमंत्रण भेज दिया। हालांकि टीम मैनेजर का पेच अब भी फंसा है। विवि प्रशासन का कहना है कि जब प्रतियोगिता हो जाएगी तो टीम मैनेजर की भी व्यवस्था हो जाएगी।
21 को लगेगा क्रास कंट्री का कैंप
विश्वविद्यालय में आयोजित हुई क्रास कंट्री रेस से जो खिलाड़ी विवि की टीम में चुने गए थे अब उनको कैंप लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। विवि कैंपस में प्रशिक्षण शिविर 21 अक्तूबर को लगेगा। उसके बाद वॉलीबाल पुरुष वर्ग का कैंप लगाया जाएगा।