{"_id":"685db04e96bf8142e30206a8","slug":"truck-caught-fire-after-hitting-a-tree-driver-burnt-alive-bareilly-news-c-4-bly1015-670055-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पेड़ से टकराकर ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गया चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पेड़ से टकराकर ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गया चालक
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ में घुस गया। ट्रक में लोड गर्डर चालक के शरीर में घुसकर केबिन से बाहर निकल गया। इसी दौरान इंजन से निकली चिंगारी से केबिन में आग लग गई जिससे झारखंड निवासी ड्राइवर शिबू की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवा दिया।
घटना बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे देवरनिया थाना क्षेत्र से बहेड़ी की ओर हाईवे पर हुई। ट्रक चालक झारखंड के जमशेदपुर निवासी 35 वर्षीय शिबू कुमार खाटी ट्रक में लोहे के गर्डर लेकर हरिद्वार जा रहा था। बहेड़ी से किच्छा होकर उसे हरिद्वार के रास्ते बढ़ना था। बताया जा रहा है कि अचानक सामने कोई वाहन आने से ट्रक डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक में लोड गर्डर आगे केबिन में घुस गए। इनमें से एक गर्डर ड्राइवर के शरीर को चीरता हुआ आगे निकल गया। शिबू केबिन में फंस गया। तभी इंजन से निकली चिंगारी से केबिन में आग लग गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बाहर खड़े लोग व राहगीर कुछ नहीं कर सके। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, तब तक शिबू की जलकर मौत हो चुकी थी। शव झुलस चुका था, उसे किसी तरह खींचकर बाहर निकाला गया। संवाद
-- -- -
इकलौता कमाऊ शख्स था शिबू
शिबू के परिवार से पुलिस ने संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि वह परिवार में अकेला कमाई करने वाला शख्स था। वह काफी जिम्मेदार और मेहनती था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि वाहन के मालिक से फोन पर बात हुई तो पता लगा कि ड्राइवर अकेला ही था।
विज्ञापन
-- -
फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, पर नहीं बच सकी जान
- स्थानीय लोगों की सूचना पर देवरनिया थाना पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। आधा घंटा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था। ट्रक पूरी तरह जल चुका था और ड्राइवर का शव पूरी तरह जल गया था। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी परिजनों को फोन कर सूचना दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
-- --
प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होना और अधिक रफ्तार हो सकता है। फॉरेंसिक टीम व अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कराई जा रही है, ताकि सटीक कारणों का पता चल सके। - अरुण कुमार सिंह, सीओ बहेड़ी