{"_id":"67648927c05d71113a0972d6","slug":"truck-carrying-sand-after-illegal-mining-seized-report-lodged-against-driver-and-owner-bareilly-news-c-4-lko1064-544155-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध खनन कर रेत ले जा रहा ट्रक सीज चालक और मालिक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध खनन कर रेत ले जा रहा ट्रक सीज चालक और मालिक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। अवैध खनन कर खनिज संपदा की चोरी करने के मामले में खनन अधिकारी ने एक ट्रक पकड़ लिया। ट्रक थाने ले जाने के लिए कहा तो ड्राइवर ने होमगार्ड से अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा डालने पर खनन अधिकारी ने थाना सुभाष नगर में चालक, ट्रक मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा ट्रक सीज कर दिया।
खनन अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि रात के समय खनिज परिवहन करने वाले एक ट्रक को विकास भवन के पास रोका गया, जिसमे रेत लदा हुआ था। चालक से रेत का प्रपत्र मांगा गया है लेकिन वह नहीं दिखा सका।
ट्रक चालक से जब वाहन को थाने ले जाने के लिए कहा तो वह मौजूद होमगार्ड से अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने लगा। चालक ने अपना नाम रवि निवासी मकरदापुर खाना भोजीपुरा बताया।
विज्ञापन
खनन अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक व उसके मालिक ने रेत की चोरी और अवैध परिवहन कर सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचाई है। ट्रक चालक रवि, वाहन स्वामी अज्ञात के विरुद्ध खनिज संपदा की चोरी करने एवं अवैध खनन एवं परिवहन करने तथा सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचाने के मामले में थाना सुभाष नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्यूरो