फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trishul Tiraha to become Triloki Chowk; a lotus will bloom on the triangular island.

Bareilly News: त्रिशूल तिराहा बनेगा त्रिलोकी चौक, त्रिकोणीय आइलैंड पर खिलेगा कमल

Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Trishul Tiraha to become Triloki Chowk; a lotus will bloom on the triangular island.
बरेली। शहर की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को और पुख्ता करने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने त्रिशूल तिराहे को ‘त्रिलोकी चौक’ के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। तिराहे की त्रिकोणीय संरचना को ध्यान में रखते हुए यहां के प्रमुख आइलैंड को आकर्षक लैंडस्केपिंग व आध्यात्मिक प्रतीकों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिशूल क्षेत्र व एयरफोर्स की निकटता के साथ नाथ कॉरिडोर से इसके जुड़ाव को देखते हुए चौक की विकास थीम शक्ति के स्वरूप पर आधारित होगी। त्रिकोणीय आइलैंड के केंद्र में महाशक्ति के प्रतीक के रूप में कमल शिल्प स्थापित किया जाएगा। इसके चारों ओर रंग-बिरंगे पुष्प, हरियाली, सजावटी पौधे व अन्य प्रतीकात्मक तत्व लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

फोकस वॉल पर दिखेगी देवी पार्वती की छवि
त्रिकोणीय आइलैंड के सामने सड़क के दूसरी ओर फोकस वॉल विकसित की जाएगी। इस पर देवी पार्वती को शक्ति के स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें नाथ परंपरा और भारतीय आध्यात्मिक विरासत से जुड़े स्थापत्य व कलात्मक तत्वों को भी शामिल किया जाएगा। यहां बीडीए व नाथ कॉरिडोर की ब्रांडिंग भी होगी। फोकस वॉल के सामने फव्वारा होगा। उसके आसपास हरित क्षेत्र व फूलों की क्यारियां विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथ द्वार तक दिखेगी एक जैसी थीम
त्रिलोकी चौक को नाथ कॉरिडोर की थीम से जोड़ने की योजना है। इसी मार्ग पर आगे बीडीए की ओर से विश्वनाथ द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। भविष्य में पीलीभीत रोड के चौड़ीकरण को भी नाथ कॉरिडोर की थीम के अनुरूप विकसित करने की योजना है। इससे त्रिशूल तिराहा, विश्वनाथ द्वार व पीलीभीत मार्ग के बीच धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान की निरंतरता कायम हो सकेगी।

वर्जन
जनपद की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ा जा रहा है। त्रिशूल तिराहे को शक्ति और देवी पार्वती के स्वरूप पर आधारित थीम पर विकसित किया जाएगा। आईलैंड पर स्थापित होने वाला कमल शक्ति, नारी शक्ति व सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देगा। लैंडस्केपिंग, फव्वारे व फोकस वॉल के जरिए इसे शहर की पहचान के तौर पर विकसित करने की योजना है। - सौम्या पांडेय, उपाध्यक्ष, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed