{"_id":"6983b12abb6b78d2830adaec","slug":"trials-will-be-held-in-three-sports-disciplines-on-21-22-february-bareilly-news-c-4-vns1074-820075-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन खेल विधाओं में 21-22 फरवरी को होंगे ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन खेल विधाओं में 21-22 फरवरी को होंगे ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न खेल विधाओं के अंतर्गत रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए 21 व 22 फरवरी को चयन परीक्षण का आयोजन कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा। ट्रायल में 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को सुबह आठ बजे रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
इसमें एथलेटिक्स खेल में बालक वर्ग के लिए आवासीय योजना व बालिका वर्ग के लिए गैर-आवासीय योजना के अंतर्गत चयन किया जाएगा। वहीं, हॉकी में बालक वर्ग के लिए आवासीय व गैर-आवासीय दोनों योजनाओं के तहत बालक खिलाड़ियों का चयन होगा और सेपक टाकरा में भी आवासीय योजना (बालक वर्ग) के लिए चयन प्रस्तावित है। चयन परीक्षण में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को आवेदन पत्र के साथ जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र व शैक्षिक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगे। आवासीय योजना के अंतर्गत चयनित खिलाड़ियों को नि:शुल्क आवास व भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। संवाद