फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trees lying on the road in three months

तीन महीने में भी नहीं हटा पाए सड़क पर पड़ा पेड़

Mon, 15 Jan 2018 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 15 Jan 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
Trees lying on the road in three months
tree
डेलापीर रोड पर मंडी गेट के पास करीब तीन महीने से पड़ा विशालकाय पेड़ का तना शहर के लचर सिस्टम की मिसाल बन गया है। इस पेड़ को हटाकर सड़क साफ कराने की जहमत आज तक जिम्मेदारों ने नहीं उठाई है। बीच रास्ते पड़े इस पेड़ की वजह से यहां हर दिन जाम के हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले बरसात के दौरान रात में डेलापीर तिराहे के पास पाकड़ का विशालकाय पेड़ सड़क पर ढह गया था। इससे रोड पूरी तरह ब्लॉक हो गया। वन विभाग के अधिकारियों के इशारे पर एक ठेकेदार ने पेड़ को काटकर टुकड़ों में तब्दील कर दिया। बाकी हिस्सा तो उसने उठा लिया लेकिन विशालकाय पेड़ की जड़ और तना आज भी जैसे का तैसा सड़क पर पड़ा हुआ है। इसके चलते मार्ग अब भी अवरुद्ध हो जाता है। सुबह के समय डेलापीर मंडी में वाहनों का आवागमन बढ़ता है तो कई बार जाम लग जाता है। रात के दौरान यह पेड़ कुछ हादसों की वजह भी बन चुका है। पेड़ की आड़ में सड़क किनारे झोपड़ी जैसे अवैध कब्जे भी शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


लोगों की बात
तीन महीने पहले पाकड़ का यह पेड़ गिरा था। मंडी में जब ज्यादा वाहन आते हैं तो रास्ता न मिलने की वजह से जाम लग जाता है। - छोटेलाल, फल विक्रेता
पेड़ हटना जरूरी है, नहीं तो किसी दिन यहां पर बड़ा हादसा हो जाएगा। कई छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ध्यान ही नहीं देता।- विद्याराम राजपूत, गजक विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सोमवार को ही इसे चेक कराएंगे। नगर निगम को तो लकड़ी की जरूरत है। अगर यह नगर निगम की प्रापर्टी है तो इसे फौरन हटवाया जाएगा वरना वन विभाग से बात करेंगे। - उमेश गौतम, मेयर

नगर आयुक्त को निर्देश कर तत्काल पेड़ हटवाया जाएगा। रास्ते पर कोई अवरोध नहीं होना चाहिए। -ओपी वर्मा, प्रभारी डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed