फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Trees and faults broken due to storm and rain, power supply disrupted for nine hours

Bareilly News: आंधी-बारिश से टूटे पेड़ व फॉल्ट, नौ घंटे रही बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 14 Jun 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Trees and faults broken due to storm and rain, power supply disrupted for nine hours
आँधी बारिश की वजह से हाईटेंशन लाइन में हुआ फॉल्ट घंटो बन्द रही बिजली।
फतेहगंज पूर्वी। शुक्रवार सुबह तड़के छह बजे आंधी और बारिश से अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली हाईटेंशन लाइन पर कई जगह पेड़ की टहनियां गिर गईं। फॉल्ट होने से कस्बा और देहात के 100 से अधिक गांवों में आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम के कर्मचारी फॉल्ट तलाशने को निकले तो फतेहगंज पूर्वी लाइन से जुड़ी अटेनिया, पंप करनाल की लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से इंसुलेटर फुंक गया, जिसके बाद सुबह 10.30 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर दो बजे के करीब फिर से बूंदाबांदी होने से फरीदपुर के पास एक इंसुलेटर से तार उतर गया। घंटों मशक्कत के बाद भी फॉल्ट मिला तो उसको सही किया गया, फिर भी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इसके बाद बिजलीकर्मी फॉल्ट को तलाशने में लगे रहे। इससे लाखों उपभोक्ता हल्की बारिश के बाद धूप निकलने से उमस भरी गर्मी में परेशान होते रहे। खबर लिखे जाने तक शाम छह बजे तक फॉल्ट को ठीक नहीं किया जा सका था। कस्बे के महेश राठौर ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी में पेड़ों की छंटाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही छंटाई हुई थी। अभिषेक मिश्रा ने जल्द नई हाईटेंशन लाइन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

--
अन्य फॉल्ट की तलाश कर शुरू की जाएगी आपूर्ति
अवर अभियंता राम सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश से लाइन में फॉल्ट हुए थे। कुछ सही कर दिए गए, लेकिन लाइन नहीं चल पाई। अन्य फॉल्ट की तलाश कर मरम्मत कर आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नई लाइन की टेस्टिंग का कार्य शुरू
एसडीओ फरीदपुर उमेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को संबंधित ठेकेदार द्वारा नई लाइन के क्रॉस लाइन को जोड़ दिया गया है। उस पर हल्का लोड डालकर चेक किया जा रहा है। इस तरह करीब तीन-तीन किलोमीटर की लाइन को चेक किया जाएगा। अगले हफ्ते तक फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र की लाइन को भी जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed