फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tree falls on Bukhara Faridpur Road, mother dies, daughter survives narrowly

बुखारा फरीदपुर रोड पर पेड़ गिरा, मां की मौत, बेटी बाल-बाल बची

Mon, 11 May 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on Bukhara Faridpur Road, mother dies, daughter survives narrowly
हरदेवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बुखारा फरीदपुर रोड पर पेड़ गिरा, मां की मौत, बेटी बाल-बाल बची
विज्ञापन

मेंथा की निराई करके घर लौट रही थीं मां-बेटी, आंधी की वजह से हुआ हादसा

बरेली। बुखारा फरीदपुर रोड पर तेज आंधी में पेड़ गिरने से खेत से मजदूरी करके लौट रही महिला की मौत हो गई, जबकि थोड़ा आगे जा रही उसकी बेटी बाल बाल बच गई। मौके पर कुछ देर जाम भी लगा। बाद में बभिया चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सड़क से पेड़ हटवाया।

कैंट थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी 50 वर्षीय हरदेवी पत्नी मेवाराम किसी के खेत में मेंथा की निराई कर रही थीं। साथ में पंद्रह साल की बेटी मुन्नी भी थी। दोपहर करीब तीन बजे मौसम खराब होने पर सब मजदूर काम छोड़कर घरों को निकल गए। तब हरदेवी भी बेटी के साथ घर लौट रही थीं। तेज हवा से बुखारा फरीदपुर रोड पर अचानक बरसों पुराना पेड़ आधा टूटकर हरदेवी के ऊपर गिर गया। मुन्नी थोड़ा सा आगे चलने की वजह से बाल-बाल बच गई। घटना से रोड पर कुछ देर जाम भी लग गया। माल भरकर ले जा रहे ट्रक व डीसीएम इसमें फंस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह हरदेवी के सीने से पेड़ हटाया और क्यारा सीएचसी तक ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो शव लेकर घर लौट आए। क्यारा प्रधान सर्वेश्वर पाल सिंह ने बताया कि हरदेवी के पति गोदाम पर मजदूरी करते हैं। परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। शासन से परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed