फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Treatment of indisposition with cautionary dose

Bareilly News: चेतावनी की खुराक से बदइंतजामी का इलाज

Fri, 30 May 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Treatment of indisposition with cautionary dose
बरेली। डीएम के निरीक्षण के अगले दिन बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में कुछ सुधार नजर आया। सभी आठ पर्चा काउंटर खुलने से यहां मरीजों व तीमारदारों को इंतजार नहीं करना पड़ा। दवा भी जल्द मिली। पैथोलॉजी से लेकर अल्ट्रासाउंड तक भी व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखीं। हालांकि, ओपीडी में भीड़ की वजह से मरीजों को डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम अविनाश सिंह मरीज बनकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जांच में अस्पताल में व्यवस्थाओं की पोल-पट्टी खुल गई। इसको लेकर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अस्पताल के सभी आठ पर्चा काउंटर खोल दिए गए। इसके चलते मजह 10 मिनट में ही पर्चा बन गया। आमतौर पर इसमें आधे घंटे का समय लगता है। दवा काउंटर पर भी अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया था। इसके चलते यहां भी मरीजों को ज्यादा देर तक खड़ा होना नहीं पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा मरीज जनरल फिजिशियन व हड्डी के डॉक्टर के पास पहुंचे। जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ कम रही। एडीएसआईसी अलका शर्मा ने बताया जिलाधिकारी को जो भी कमियां मिली थीं, उन्हें दुरुस्त करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खुला अतिरिक्त काउंटर, पैथोलॉजी में गार्ड तैनात
एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अस्पताल में एक अतिरिक्त पर्चा काउंटर शुरू किया गया है। पर्चा काउंटर और इमरजेंसी के बीच टेंट लगाया जाएगा ताकि मरीज धूप में न रहें। पैथोलॉजी में भीड़ नियंत्रित करने के लिए गार्ड तैनात किया है, ताकि कतार में लगकर लोग जांच के लिए सैंपल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed